Tranding
Fri, 27 Feb 2026 02:00 AM

एडीजी जोन गोरखपुर द्वारा थाना ठूठीबारी व इंडो–नेपाल बॉर्डर का औचक निरीक्षण

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर मुथा अशोक जैन द्वारा जनपद महराजगंज के थाना ठूठीबारी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र तथा साफ-सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव एवं लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण के उपरांत एडीजी द्वारा इंडो–नेपाल सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर सीमा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान सीमा पर तैनात पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों से संवाद स्थापित करते हुए सतर्कता, समन्वय एवं खुफिया तंत्र को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अवैध तस्करी, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संयुक्त गश्त बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

एडीजी ने उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील होते हैं, अतः प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं सतर्कता के साथ करें। जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर जनपद के पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी ठूठीबारी, सीमा चौकी प्रभारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap