Tranding
Fri, 29 May 2026 08:41 PM

रसोई गैस सिलेंडर खरीदने से मिलेगी मुक्ति,शहर में अब पाइपलाइन से मिलेगी गैस।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

शहर वासियों को अब गैस सिलेंडर,गैस एजेंसी से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी,शहर में घर-घर गैस,पाइपलाइन बिछने के बाद गैस कीआपूर्ति की सुविधा मिलने जा रही है,इसके तहत रसोई गैस सिलेंडर खरीदने के बजाय रसोई गैस पाइपलाइन के बिछ जाने के बाद गैस पाइपलाइन से हर घर के कनेक्शन लिए लोगों को घर के किचन तक पहुंचाया जाएगा।

इस बात की जानकारी,केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री,रामेश्वर तेली के माध्यम से संवाददाता को मिली है। इन्होंनेआगे बताया कि गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना की मांग पूर्व से ही स्थानीय सांसद के द्वारा की जा रही थी,कई बार पहल भी किया गया। इस पर विचार विमर्श के उपरांत इस की सहमति दे दी गई है।इसके लिए कई बार स्थानीय सांसद के द्वारा पहल भी किया गया था,कई बार निरांतर प्रयास के बाद इस बहुप्रतीक्षित योजना अब मृत् रूप लेगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap