Tranding
Fri, 29 May 2026 08:32 PM

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सामान्य बैरक, महिला बैरक, कारागार चिकित्सालय, पाकशाला तथा जेल परिसर की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों की समस्याओं को सुना और जेल अधीक्षक को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जमानत, पेशी, गवाही एवं अन्य न्यायिक प्रक्रियाओं के संदर्भ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय कर बंदियों को आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने पर बल दिया। साथ ही जेल मैन्युअल के अनुरूप कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं को सुनिश्चित करने तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर जांच कराने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम को व्यवस्थित रखने एवं सभी संवेदनशील बिंदुओं की 24×7 निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने हाई सिक्योरिटी बैरक के हैंडओवर की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक बृज किशोर गौतम सहित अन्य कारागार अधिकारी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
49

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap