Tranding
Mon, 09 Nov 2026 04:36 AM

सड़क दुर्घटना में चाचा की मौत, भतीजा बुरी तरह हुआ जख्मी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

बेतिया सरिस्वा मुख पथ पर, सुबह बाइक हादसे में चाचा, लल्लू रावत,उम्र 32 वर्ष की मौत हो गई, वहीं हादसे में भतीजा विनोद रावत, उम्र 27 वर्ष, बुरी तरह से जख्मी हो गया है, उसे जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सिंगाछापर लालगढ़ निवासी चाचा भतीजा बेतिया से काम निपटा कर घर लौट रहे थे,मुफस्सिल थाना अध्यक्ष,राकेश कुमार भास्कर ने संवाददाता को बताया कि दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तेज रफ्तार बाइक पहले रैन बसेरा में टकराई,इसके बाद पास में ही खड़े ट्रैक्टर टेलर से टकरा गई, आसपास के लोगों ने दोनों को बेतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया, भतीजा का इलाज जारी है। जीएमसीएच अस्पताल के पुलिस चौकी प्रभारी,श्याम किशोर यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
193

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap