Tranding
Sat, 11 Apr 2026 07:36 PM

स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक ने की आवश्यक बैठक

दुकानों में एचडी सीसीटीवी कैमरे लगाने और ग्राहकों का रिकॉर्ड रखने के दिए निर्देश

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस कार्यालय तथागत सभागार में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की अध्यक्षता में स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सर्राफा व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आपसी समन्वय मजबूत करना था।

एसपी ने व्यवसायियों को सुरक्षा के लिए कई सुझाव दिए। उन्होंने सभी दुकानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने, प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए। सुनसान इलाकों में स्थित दुकानों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्थानांतरित करने का सुझाव दिया गया। स्वर्ण व्यवसायियों से ग्राहकों का संक्षिप्त विवरण रखने को कहा। इससे किसी अप्रिय घटना की स्थिति में जांच में मदद मिलेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के सख्त निर्देश दिए। एसपी ने स्वर्ण व्यवसाइयों को जिले के बाजारों में पुलिस गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाने का आश्वासन दिया और कहा कि पुलिस प्रशासन स्वर्ण व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में व्यवसायियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न कस्बों से आए स्वर्ण व्यवसाई व सर्राफा कारोबारी मौजूद थे। सभी ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग का वादा किया।

Karunakar Ram Tripathi
35

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap