Tranding
Mon, 09 Nov 2026 04:35 AM

शिक्षा क्रांति का असली मकसद है कि हिंदुस्तान का हर ज़रूरतमंद बच्चा हायर एजुकेशन लेकर अपने उम्दा मुकाम को हासिल करें - मोहम्मद आकिब अन्सारी

एस. एस. जी. एजुकेशन क्रांति की प्रथम काउंसलिंग हिसार हरियाणा में सकुशल संपन्न।

 सेराज अहमद कुरैशी

 गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

स्मार्ट स्किल ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन की तरफ से पूरे देश में चलाई जा रही नि : शुल्क हायर एजुकेशन की प्रथम काउंसलिंग एशिया महाद्वीप की टॉप 10 यूनिवर्सिटी में से एक ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी हिसार हरियाणा में सकुशल संपन्न हुई। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के बच्चों ने इस काउंसलिंग प्रोग्राम में शिरकत की। दूर दराज से आने वाले सभी बच्चों के लिए रहने और खाने का इंतज़ाम भी संस्था की तरफ से किया गया था। इस काउंसलिंग प्रोग्राम में शिरकत करके हिंदुस्तान के अलग-अलग राज्यों से लगभग एक हज़ार बच्चों ने बहुत सारे पैरामेडिकल और इंजिनियरिंग कोर्सों में प्रवेश लिया, जिस कॉलेज में बच्चों ने प्रवेश लिया उस कॉलेज के नाम से एग्रीमेंट लेटर और एन. ओ. सी. तुरंत बच्चों को प्रदान कर दिया गया। प्रवेश होने के बाद बच्चों का चेहरा खुशी से खिल उठा। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉक्टर एन.पी. कौशिक ने हायर एजुकेशन के क्षेत्र में इतनी बड़ी मुहिम चलाने के लिए मुस्तकीम बेसर और उनकी पूरी टीम, सभी एसोसिएटस और कोऑर्डिनेटरस को मुबारकबाद पेश किया। स्मार्ट स्किल ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दूर दराज़ से आए हुए बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए आर्ट साइड, साइंस साइड और कॉमर्स साइड के सभी प्रोफेशनल कोर्सों के बारे में विस्तार से बताया। संराइज़ कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी ने दूर दराज़ से आए हुए बच्चों और अभिभावकों को मुबारकबाद पेश किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अजय कोहली और मोहम्मद मुस्तकीन ने किया। इस अवसर पर हिंदुस्तान के हर राज्यों से बच्चों और अभिभावकों ने शिरकत की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap