Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:04 AM
धार्मिक / Aug 10, 2025

पैगंबरे इस्लाम का रास्ता अपनाओ, कामयाबी पाओ - मुफ्ती अख्तर हुसैन

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार में दीनी संगोष्ठी हुई। कुरआन-ए-पाक की तिलावत आसिफ रजा ने की। नात-ए-पाक अरीब ने पेश की। मुख्य वक्ता मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन ने कहा कि इस्लाम धर्म ने लोगों को मुहब्बत का पैगाम दिया है। इस्लाम धर्म जोड़ता है, सबका भला चाहता है। मुसलमान अमन का पैरोकार है वो दुनिया में अमन चाहता है। अगर कामयाबी चाहिए तो पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का तरीका व रास्ता अपनाओ, उनकी फरमाबरदारी और पैरवी करो। जो अल्लाह और उसके पैगंबर की फरमाबरदारी करेगा उसे अजीम कामयाबी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इल्म-ए-दीन अल्लाह की बड़ी नेमत है। जिस पर अमल करना बेहद जरूरी है। इसलिए हमें दीन की शिक्षा हासिल कर उस पर अमल करते हुए अपनी जिंदगी और आखिरत संवारनी चाहिए। साथ ही उन्होंने लोगों से पांच वक्त की नमाज की पाबंदी करने, दीनी शिक्षा पर अमल करने, मां-बाप का सम्मान करने की अपील की। अंत में दरूदो सलाम पढ़कर शीरीनी बांटी गई। संगोष्ठी में हाफिज रहमत अली निजामी, कारी मुहम्मद अनस रजवी, नेहाल अहमद, हाफिज अजमत अली, अली हसन, शहनवाज, इरफान, आकिब, रुशान, अली अहमद, हाजी रफीउल्लाह, हाजी बदरुल हसन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap