Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:08 PM
अपराध / Mar 04, 2023

दहेज के लिए प्रताड़ित कर विवाहिता को घर से निकाला, प्राथमिकी हुई दर्ज।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

 स्थानीय बनुछापर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल वालों के द्वारा प्रताडित करके घर से बाहर निकालने का मामला प्रकाश मेंआया है,मनुआपुल ओपी थाना क्षेत्र के सेंट्रल सिटी के थानाअध्यक्ष,संतोष कुमार ने बताया कि दीपिका कुमारी,रोड नंबर 7 निवासी पीड़िता के पति निशांत भारद्वाज,ससुर कमलेश झा,सास,नीलम झा,ननद, निवेदिता झा को आरोपी बताया गया है।थानाध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।पीड़िता ने संवाददाता को भी बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में निशांत भारद्वाज से हिंदू रीति रिवाज से साथ हुई थी।शादी के बाद से उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा, पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी को प्रताड़ित होने से बचने के लिए डेढ़ लाख रुपया का भुगतान ससुराल वालों को किया था, इसके बाद भी ससुराल वाले ₹25 लाख की मांग पर अड़े हुए थे। मांग की राशि पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट,प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया, साथ ही पीड़िता के ढाई वर्ष के बेटे को भी छीन लिया। पुलिस घटना की प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
176

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap