Tranding
Tue, 14 Apr 2026 04:35 AM
शिक्षा / Feb 27, 2026

माधवेन्द्र मेरा युवा भारत के जिला स्तरीय चयन समिति में विशिष्ट सदस्य हुए नामित।

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर, उत्तर प्रदेश 

आज युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संस्था "मेरा युवा भारत" के द्वारा (NYC) योजना के अंतर्गत मेरा भारत यूथ वॉलंटियर्स के चयन हेतु सन्त कबीर नगर जिला स्तरीय चयन समिति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सहमंत्री, माधवेन्द्र तिवारी को विशिष्ट सदस्य के रूप में नामित किया गया। ख़लीलाबाद, निकट सरैया बाईपास, नेशनल हाइवे स्थित मेरा युवा भारत कार्यालय पर सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा पत्र सौंपा गया। यह जिला स्तरीय चयन समिति जनपद के प्रत्येक विकास खंड से दो अभ्यर्थियों के चयन हेतु उपयुक्त उम्मीदवारों की संस्तुति करेगी। जिससे समर्पित एवं ऊर्जावान युवाओं का चयन किया जा सके, जो आने वाले समय में युवा नेतृत्व की भूमिका निभा सकें।। माधवेन्द्र को जिला स्तरीय चयन समिति में नामित होने पर अनेको शुभिजनो ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
27

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap