Tranding
Mon, 13 Apr 2026 09:18 AM
अपराध / May 02, 2023

इलाज कराने जा रहे बाइक सवार,मां बेटे की बस की टक्कर से घटनास्थल पर ही हुई मौत।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इलाज कराने जा रहे बाइक पर सवार मां व बेटे की तेज रफ्तार से आ रही एक बस ने तीन मोरिया पर जबरदस्त ठोकर मार दी, जिससे बाइक पर सवार मां बेटे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद बस का चालक बस छोड़कर फरार हो गया,यह घटना लव कुश बस से हुई है।

मृतकों की पहचान,योगापट्टी थाना के बलुआ प्रयोगवा निवासी आरिफ मियां के पुत्र सरफुल्लाह और पत्नी हसीना खातून के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। लव कुश बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है, मामले में लौकरिया थानाअध्यक्ष अभय कुमार ने संवाददाता को बताया कि पॉकेट से मिली पर्ची के आधार पर संबंधित थाना को इसकी सूचना दे दी गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
146

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap