Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:19 AM
अपराध / Jan 23, 2026

फर्जी लूट के साजिश का हुआ पर्दाफाश,सरपंच सहित तीन लोग गिरफ्तार,गए जेल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बेतिया पुलिस ने फर्जी लूट के साजिश का पर्दाफांस करते हुए एक सरपंच सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है,जहां लूट की झूठी कहानी गढकर पुलिस को गुमराह करने और पैसे के गबन के साजिश रची गई थी। 

गिरफ्तार आरोपी,हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जगपाकार निवासी,सरपंच शंभू गिरी, उनके पुत्र प्रियारंजन,एक अन्यआरोपी,दिनेश गिरी शामिल हैं। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि सरपंच के घर से 2.95 लाख नग़दी,मोबाइल बरामद हुआ है। एसडीपीओ, रजनीशकांत प्रियदर्शी ने संवाददाता को बताया कि जांच के दौरान सरपंच,शंभू गिरी के घर से दो लाख 95 हजार नगद के साथ एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।पुलिस ने संवाददाता को बताया कि पूछताछ के बीच आरोपी ने यह स्वीकृत किया कि लुट की गलत साजिश रची गई थी ताकि पैसा का गबन किया जा सके।पुलिस केअनुसार इसकी जड़ पारिवारिक विवाद है। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जागपाकर निवासी,फुलेना शाह के पुत्र,विकास कुमार की शादी 3 साल पहले पश्चिम चंपारण के शिवाघाट निवासी,मनोज शाह की पुत्री प्रतिभा देवी से हुई थी,शादी के बाद प्रतिभा देवी ससुराल में न होकर मायके में ही रहने लगी थी।आरोप है कि इसी दौरान ससुराल पक्ष को परेशान करना शुरू कर दिया था,बहू ने मायके में रहकर पूरे परिवार के खिलाफ न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष में तनाव बढ़ गया,बाद में स्थानीय पंचों की पहल पर पंचायत बुलाई गई,जिसमें आपसी सहमति का प्रयास किया गया,लेकिन सफल नहीं हो सका।इसी को लेकर 

शाजिश रचकर घटना को अंजाम दिया गया था।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
29

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap