युवकों को नाच देखने जाना महंगा पड़ा,एक की हुई मौत, दो बुरी तरह हुए घायल
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
एक गांव में बारात में नाच हो रही थी,जिसको देखने के लिए एक बाइक पर सवार तीन युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिसमें एक युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई,साथ ही दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि हरपुर पुल के पास घटना घटी,सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,जबकि दो बुरी तरह घायल हो गए। मृतक की पहचान नौतनखुर्द पंचायत के वार्ड नंबर14 सिकरिहीया गांव निवासी,राधेश्याम यादव के 20 वर्षीय पुत्र,झुन्ना यादव के रूप में की गई है।घायलों की पहचान डुमरी पंचायत के भटाडीह गांव के सुमन कुमार, अमित कुमार के रूप में की गई है, जिसका इलाज है जीएमसी बेतिया में हो रहा है तीनों युवक को हरपुर गांव में आए बारात में नाथ को देखने जा रहे थे तथा एक ही बाइक पर सवार थे मृतक को जूना कुमार दो भाई है दूसरे भाई का नाम नीरज कुमार यादव है तथा माता का नाम शीला देवी है ग्रामीणों के सहयोग से 112 पुलिस टीम ने शो को पोस्टमार्टम में तू तथा घायलों के इलाज के लिए जीएमसीएच भेज दिया, इस घटना से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है,ग्रामीणों में मातम का माहौल छा गया है।