Tranding
Sat, 30 May 2026 08:08 AM
धार्मिक / Dec 20, 2024

श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

नवेद आलम

गोरखपुर, उत्तरप्रदेश।

भारतीय सर्वधर्म एकता मंच श्री किशोरी वैदिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन भगवान का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया जहां सर्व धर्म जाति पंत मजहब के लोग हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्म उत्सव में शामिल हुएं 

वृन्दावन धाम से पधारे महाराज परम पूज्य पण्डित सोनू कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने व्यास पीठ से जन्म उत्सव कथा रसपान मे श्री कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया की कंस की कारागार मे वासुदेव - देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्री कृष्ण जन्म उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण आठवें संतान के रूप मे क्यो प्रकट हुए इसका कारण ये है की श्री कृष्ण सिर्फ देवकी के सामने प्रकट होना नही चाहते थे बल्कि अपने हर भक्त के दिल में प्रकट होना चाहते थे।कथा स्थल पर भारतीय सर्वधर्म एकता मंच के संस्थापक संरक्षक अशफाक हुसैन मेकरानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, डॉ इरफान खान, स्वामी चरण शाही, अभय पाल सिंह, गोविन्द मिश्रा, रविन्द्र चतुर्वेदी, अतुल निरंजन, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कैलाश बंसल, शिवम् अग्रहरी, मिन्नत गोरखपुरी, आसिया सिद्दीकी, बलबीर सिंह सहित बड़ी संख्या मे महिलाएं बच्चे उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
160

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap