Tranding
Sun, 08 Nov 2026 03:09 AM
राजनीति / Apr 18, 2023

जय भारत सत्याग्रह मार्च को लेकर कांग्रेसियों ने किया समाहरणालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन।

जेपीसी के गठन तक आंदोलन रहेगा जारी- चंद्रिका

 रिपोर्ट: विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जय भारत सत्याग्रह मार्च एवं समाहरणालय गया स्थित कार्यालय पर विशाल रोषपूर्ण प्रर्दशन एवं घेराव किया गया।इस सत्याग्रह मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव एवं पूर्व मंत्री सह जिला प्रभारी विजय शंकर दुबे ने संयुक्त रूप से किया। 

 जय भारत सत्याग्रह मार्च राजेन्द्र आश्रम कांग्रेस कार्यालय से निकल कर कोयरीवारी, शिक्षा विभाग, काशीनाथ मोड़ से होकर सिविल लाइन थाना, कचहरी परिसर होते समाहरणालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रर्दशन एवं घेराव कर सभा में तब्दील हो गया।

 पत्रकारों से बात करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने बताया कि जय भारत सत्याग्रह मार्च केंद्र सरकार के खिलाफ देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अडानी प्रकरण एवं राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किये जाने के बिरोध में झंडा, बैनर तख्ती स्लोगन और गगन भेदी नारों के साथ बिरोध मार्च कर प्रर्दशन और घेराव किया गया। उन्होंने बताया कि जेपीसी के गठन तक आंदोलन जारी रहेगा। पुरे देश में 26मार्च 2023से लगातार जिला का प्रेस वार्ता, प्रखंड का प्रेस वार्ता के साथ जिला के सभी प्रखंड में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम पर नुक्कड़ सभा के बाद सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन एवं घेराव और सभा किया जा रहा है। केंद्र की बहरी सरकार को जय भारत सत्याग्रह मार्च के माध्यम से आगाह किया जा रहा है कि महंगाई दर कम करें, युवा को रोजगार दें, अडानी इंटरप्राइजेज समूह द्वारा एवं आई सी, एसबीआई के पैसे का घोटाला की जांच हेतु जेपीसी का गठन करें और राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल करें।बिपक्षी पार्टी के नेताओं को ईडी, सीबीआई जांच के बहाने तंग तवाह करना बंद करें।

 सभा को संबोधित करने वाले में जिला प्रभारी विजय शंकर दुबे, पूर्व मंत्रीअवधेश कुमार मोहन श्रीवास्तव, शशिशेखर सिंह, सुमंत कुमार,बावुलाल प्रसाद सिंह,रामप्रमोद सिंह, प्रदीप शर्मा, धर्मेंद्र निराला, डां. गगन मिश्रा, मो. खैरूदीन, युगल किशोर सिंह, रामसेवक कुशवाहा, बवलू शर्मा, जगदीश प्रसाद यादव, रणजीत सिंह, कमलेश चंद्रवंशी,बिजय कुमार मिठु, दामोदर गोस्वामी, मिथलेश सिंह, संतोष कुशवाहा, बिकास यादव, गिरेंद्र कुमार, रणजीत सिंह प्रखंड अध्यक्ष, दुग्धेश्वर यादव, अजय सिंह इंटक,कृष्णा सिंह अध्यक्ष इंटक, विशाल कुमार, मो. अजहरुद्दीन, नबाव अली खान, रेवती रमण, मो.तवरेज आलम, जयप्रकाश यादव, राजेन्द्र सिंह, रविकुमार भास्कर, मिथलेश कुमार, अजीत सिंह, संजीव कुमार, मुखिया बुमेर पंचायत, शिशु जी पूर्व वार्ड पार्षद, ज्ञानेंद्र शिशु, रामानंदन प्रसाद आदि हजारों कार्यकर्ता एवं समान विचारधारा के लोग शामिल हुए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
180

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap