Tranding
Wed, 03 Jun 2026 05:50 PM
कृषि / Nov 04, 2023

प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

 गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित ई -किसान भवन में रबी महाअभियान 2023-24 के तहत प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन उपप्रमुख सोनाबली यादव ,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बिकास कुमार ,प्रशिक्षु बीडीओ व आत्मा अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस कार्यशाला सह प्रशिक्षण में रबी सीजन की सफलता के लिए किसानों को रबी मौसम से संबंधित कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन और खेतों में पराली जलाने से मिट्टी और पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति किसानों जागरूक किया गया।इस महाभियान की मदद से किसानों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी के साथ- साथ जैविक खेती को भी प्रोत्साहित किया गया।मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम और फसल विविधीकरण से संबंधित जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम का संचालन एटीएम प्रेम रंजन के द्वारा किया गया।इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक केंद्र आमस से सुनील चौधरी, प्रखंड कृषि पदादिकारी मनोहर लाल,बीटीएम प्रभात कुमार,उद्यान पदाधिकारी पीयूष कुमार,पशुपालन पदाधिकारी, कृषि समन्वयक नंदू यादव, विकाश श्रीवास्तव, रंजीत कुमार,राजबली चौधरी,किसान सलाहकार चन्द्रदेव यादव ,शीलू कुमार , पूर्व प्रमुख इंद्रदेव यादव ,पूर्व मुखिया राजकुमार यादव, महादेव यादव ,समाजसेवी हरेन्द्र सिंह भोक्ता सहित प्रखंड के सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
142

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap