Tranding
Sun, 08 Nov 2026 08:50 AM

पेयजलापूर्ति में लेटलतीफी से डीएम नाराज, 45 दिनों के अंदर सभी कार्यो को करें पूर्ण।

डॉ शशि कांत सुमन

मुंगेर। मुंगेर जिले में चल रही विभिन्न तकनीकी विभाग की समीक्षा बैठक मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह सहित विभिन्न तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता,सहायक अभियंता उपस्थित थे । 

जिलाधिकारी ने जिले में चल रही विभिन्न प्रकार के योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए सभी योजनाओं को ससमय पूर्ण करते हुए लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।

समीक्षा के क्रम में उन्होंने कार्यपालक अभियन्ता विद्युत को निदेशित किया कि सभी कनीय अभियन्ता अपने कार्यालय में शुक्रवार को अवश्य रूप से उपस्थित रहेंगे, ताकि शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में उपभोक्ता अपनी समस्या रख सकें और तत्काल उनके आवेदन पर कार्रवाई कर समस्या का निराकरण किया जा सके।

जिले में पेयजलापूर्ति योजना के धीमी गति से चल रहे कार्य पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए बुडको के अभियन्ता को जल आपूर्ति का कार्य सभी 45 वार्डो में जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल मुंगेर से मुंगेर जिला अंतर्गत चल रही योजनाओं के सम्बंध में जानकारी ली गई एवं निदेशित किया गया कि गुणवत्ता पूर्ण पानी आपूर्ति की जाय। साथ ही सभी कार्यपालक अभियंताओं को निदेशित किया गया की अपने अपने विभाग अंतर्गत चल रही योजनाओं को ससमय एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभुकों तक ससमय पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, इस लिए सभी योजनाओं को ससमय पूर्ण करें।

Karunakar Ram Tripathi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap