Tranding
Mon, 13 Apr 2026 05:48 PM
धार्मिक / Apr 01, 2023

हफ्ते की ईद रोजेदारों ने अल्लाह की रज़ा में गुजारी।

माह-ए-रमज़ान का दूसरा जुमा।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

माह-ए-रमजान के दूसरे जुमा की नमाज़ शहर की छोटी-बड़ी सभी मस्जिदों में अमनो-अमान, खुशहाली, तरक्की व भाईचारगी की दुआ के साथ अदा की गई। हफ्ते की ईद (जुमा) व आठवां रोजा रोजादारों ने अल्लाह की रज़ा में गुजारा।रहमत का अशरा चल रहा है।अल्लाह की इबादत व क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत जारी है। 

मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक में मुफ्ती मेराज अहमद कादरी, गौसिया मस्जिद छोटे काजीपुर में मौलाना मोहम्मद अहमद निज़ामी, सुब्हानिया जामा मस्जिद तकिया कवलदह में मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी, सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर में मौलाना अली अहमद, चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर में मौलाना महमूद रज़ा कादरी, सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार में हाफिज रहमत अली निज़ामी सहित तमाम मस्जिदों के इमाम ने रोजा, नमाज, मगफिरत के अशरे के फजाइल, फित्रा, जकात आदि के बारे में बताया। मस्जिद के मिम्बर पर खड़े होकर अल्लाह का गुणगान किया। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर दरूदो सलाम पेश किया। खुलफा-ए-राशिदीन, अहले बैत व सहाबा किराम का जिक्र किया। जुमा की नमाज सबने मिलकर अदा की। इमाम के साथ सभी ने अल्लाह के बारगाह में दुआ के लिए हाथ उठाए। इमाम की दुआ पर सभी ने आमीन की सदा बुलंद की। 

घरों में महिलाओं ने नमाज अदा कर कुरआन-ए-पाक की तिलावत की। शाम में इफ्तारी बननी शुरु हुई। लजीज पकवान व शर्बत से दस्तरख्वान सज गए। इफ्तार के समय सबने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए रोजा खोला। रात में एशा की नमाज के बाद तरावीह की नमाज अदा की गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
166

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap