Tranding
Sat, 23 May 2026 12:19 AM

भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने जिले के ऐतिहासिक भितिहरवा गांधी आश्रम का किया दौरा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

भारत सरकार के उपराष्ट्रपति क राधाकृष्णन ने आज जिला के ऐतिहासिक भितरवा गांधी आश्रम का दौरा किया,यह वही स्थान है,जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ठहरकर चम्पारण सत्याग्रह का नेतृत्व किया था।अपनेआगमन पर उपराष्ट्रपति ने सर्वप्रथम बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की,इसके बाद उन्होंनेआश्रम स्थित मुख्य कुटिया में प्रदर्शित ऐतिहासिक वस्तुओं एवं छायाचित्रों का अवलोकन किया।भ्रमण के क्रम में, उन्होंने संग्रहालय कक्ष 1 एवं 2 में लगे छायाचित्रों को देखा और प्रार्थना कक्ष में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पअर्पित किए,साथ ही उन्होंने कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इसके पश्चात उपराष्ट्रपति ने संग्रहालय कक्ष 3 एवं 4 का भी अवलोकन किया,पूरे परिसर का भ्रमण किया।अंत में उन्होंने विजिटर बुक में अपने विचार दर्ज कर इस ऐतिहासिक स्थल के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर उनके साथ बिहार के राज्यपाल, सैयद अता हसनैन तथा राज्यसभा के उपसभापति,हरिवंश भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से जिला पदाधिकारी, तरनजोत सिंह ने उपराष्ट्रपति एवं अन्यअतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
43

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap