Tranding
Wed, 17 Jun 2026 01:19 PM

आंधी तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के विभिन्न इलाकों में आज देर शाम आई आंधी तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। बाजारों व कस्बों में कोहराम मच गया हैं। कई झुग्गी झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। शादी ब्याह के लिए लगाए गए पंडाल भी उड़ गए। आम समेत कई फलदार वृक्षों में लगे टीकोरें भी झड़ गए हैं। जिले के बाराचट्टी, मोहनपुर ,शेरघाटी समेत अन्य इलाकों में आज देर शाम करीब 6:30 बजे तेज गति से आई। आंधी तूफान और वर्षा ने काफी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है ।प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए हैं, जिससे विद्युत सेवा बाधित हो गई हैं। एक और जिले के बाराचट्टी इलाके में अवस्थित फुटपाथ की दुकानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा हैं, वहीं आधे घंटे के लिए आवागमन भी बाधित हो गया हैं। शादी ब्याह के लिए लगाए गए पंडाल को भी नुकसान होने की सूचना हैं। इधर खेतों में लगे फसलों समेत अन्य फलदार पौधों को भी काफी नुकसान हुआ हैं। इस सिलसिले में वरिष्ठ नेता प्रो. पुनेश्वर यादव ने बताया कि राज्य सरकार से इस आंधी तूफान में हुए नुकसान का जायजा लेकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Karunakar Ram Tripathi
159

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap