Tranding
Fri, 27 Feb 2026 09:14 AM

जिला पदाधिकारी ने डीपीआरओऑफिस का किया औचक निरीक्षण, मिला डेढ़ करोड़ का हेरा फेरी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण,दिनेश कुमार राय ने डीपीआरओऑफिस बेतिया काऔचक निरीक्षण किया, जिला पदाधिकारी ने जनसंपर्क कार्यालय में विगत 4 वर्षों की आवंटनपंजी,कैश बुक,स्वीकृतिआदेश सहित विभिन्नअभिलेखों का गहनता पूर्वकअवलोकन किया,इस अवलोकन में जिला पदा बेतिया ने संवाददाता को बताया कि लगातार में मिल रही शिकअतों के मद्देनजर कार्यालय के अभिलेखों का जांच की गई,कार्यालय में करीब डेढ करोड रुपए का वित्तीय अनियमिता का मामला प्रथम दृष्टि में सामने आया है।

अगर इसी तरह जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला में विभिन्न विभागों काऔचक निरीक्षण किया गया तो कई कार्यालयों,विभागों में करोड़ों करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमिता,घोटाला का मामला सामनेआएगा, अधिकतर आंचल कार्यायलयों, केप्रखंड कार्यालय,जिला कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग,पीएचइडी कार्यालय,भवन निर्माण विभाग कार्यपालक अभियंता कार्यालय नगर निगम बेतिया केअलावा अन्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण करनाआवश्यक प्रतीत हो रहा है,जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण को इन सभी कार्यालय पर पैनी नजर रखनी चाहिए।

Karunakar Ram Tripathi
61

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap