Tranding
Fri, 29 May 2026 08:03 PM

ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही ही मृत्यु।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बथवारिया थाना क्षेत्र के इंग्लिशया पंचायत स्थित जैनी ओला कांटा के नजदीक एक ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों के साथ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि,नंदलाल शाह और पंचायत समिति सदस्य,सर्वजीत पटेल पहुंचे। घटना की सूचना बथवरिया थाना को दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही थानाअध्यक्ष उक्त घटना स्थल पर पहुंचे,शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेज दिया।थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि मृत्य युवक की पहचान,चंदराहा रूपौलिया पंचायत के वार्ड संख्या दो गांव निवासी,विशून शाह के पुत्र,सुजीत शाह के रूप में की गई है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाई थे,जिसमें सुजीत बड़े भाई थे,इसके साथ ही थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं है,आवेदन मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap