Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:21 AM

सरस्वती पूजा के उपलक्ष पर पुलिस प्रशासनअलर्ट मूड में।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

सरस्वती पूजा के उपलक्ष पर नगर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में दिखी,शांति व्यवस्था बनाए रखना,किसी भी आपात स्थिति निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है।पुलिस अधीक्षक,डॉक्टर शौर्य सुमन ने संवाददाता को बताया कि मेरे निर्देश पर सभीथानों में दंगा नियंत्रण टीमों का गठन किया गया है।इन टीमों का उद्देश्य पूजा के दौरान कानून व्यवस्था को मजबूत करना, किसी भी अप्रिय घटना पर कार्रवाई सुनिश्चित करना होगा।गठित दंगल नियंत्रण टीमों में शामिल सभी अधिकारियों,कर्मियों को अत्यधिक सुरक्षा उपकरणों से लैस किया गया है,उन्हें हेलमेट,बॉडी प्रोटेक्टर,चेस्ट गार्ड,लाठी जैसे उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं,ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में दंगा जैसी चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके,यह टीम 24 घंटे काम करेगी, सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में सहायता देगी।जिला पुलिस कप्तान,शौर्य सुमन ने संवाददाता को बताया कि 

सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए सभीचौक चौराहा,पूजा स्थलों,संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट की नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। 

 जिला पुलिस कप्तान ने आगे बताया कि पूजा संपन्न होने के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए समय निर्धारित किया गया है,निश्चित समय सीमा के अंदर सभी पूजा पंडाल से मूर्ति का विसर्जन समय पर होगा,इसके लिए पुलिस बल् की तैनाती कर दी गई, जोअपने देखरेख में मूर्ति का विसर्जन करावेगी।पुलिस प्रशासन नेआगे बताया है कि मूर्ति विसर्जन के समय किसी भी तरह के अप्रिय घटना नहीं घटे,पुलिस बल असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगी,

साथ हीअपील की गई है कि लोग गलत मैसेज,व्हाट्सएप कॉल,वायरल वीडियो,साथ हीअशांति फैलाने वाले आसामाजिक तत्वों के बहकावे में नहींआए , प्रशासन को तुरंत इसकी सूचना दें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
23

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap