Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:48 AM
धार्मिक / Dec 28, 2025

पैगंबर-ए-इस्लाम और आपके सहाबा सबसे उत्तम आदर्श हैं - मुफ्ती अख्तर अलीमी

इस्लाम चक जाफरा बाजार में जलसा।

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

इस्लाम चक जाफरा बाजार में अताए रसूल व इस्लाहे मुआशरा नाम से जलसा हुआ। मुख्य अतिथि संतकबीरनगर के शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अख्तर हुसैन अलीमी कादरी ने कहा कि हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम अल्लाह के अंतिम पैगंबर हैं। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने दिया अल्लाह एक है, मानवता, शांति, न्याय और गरीबों की सहायता करने का संदेश। पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत ने पूरी मानवता का मार्गदर्शन किया, तौहीद, सच्चाई, प्रेम और अच्छाई का मार्ग दिखाया। पैगंबर-ए-इस्लाम और आपके सहाबा (साथी) हमारे लिए सबसे उत्तम आदर्श हैं। उनका जीवन हमें न केवल धार्मिक मामलों में, बल्कि व्यवहार, राजनीति, समाज और नैतिकता के हर पहलू में सही रास्ता दिखाता है। अंत में दुरूद ओ सलाम पढ़कर मुल्क में अमन शांति की दुआ मांगी गई। जलसे में शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी, मौलाना मकसूद आलम, मुहम्मद आसिफ खान, मकसूद आलम ज्याई, मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी, हाफिज आमिर हुसैन निजामी, मौलाना मुहम्मद दारैन, हाफिज रहमत अली निजामी, कारी नूर अहमद कादरी, मौलाना मुहम्मद दानिश रजवी, आसिफ, हाफिज सैफ अली, हाफिज अशरफ रजा, उबैद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
33

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap