Tranding
Mon, 07 Jul 2025 02:35 PM
धार्मिक / Jan 30, 2024

अयोध्या दर्शन करने को संघ कार्यकर्ताओं की टोली रवाना।

रमाशंकर गुप्ता

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के स्वयंसेवकों की टोली मंगलवार की सुबह अयोध्या दर्शन को रवाना हुआ। गोरखपुर के स्वयंसेवकों ने जयघोष के साथ प्रस्थान किया। शहर के पक्की बाग में एकत्रीकरण के पश्चात जगह-जगह कार्यकर्ताओं का अभिनंदन हुआ।

श्रीराम जन्मभूमि में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में रामलला के दर्शन के लिए कार्यक्रम तय किया गया था। इसके लिए दायित्व धारी स्वयंसेवकों के साथ अभियान में लगे कार्यकर्ताओं की सूची तय की गई थी। श्रीराम जन्म भूमि में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सूची की संख्या सीमित रखी गई। प्रांत प्रचारक सुभाषजी के दिशा-निर्देशन में स्वयंसेवकों ने प्रस्थान किया। शहर से तीन बसों से रवाना हुए। नौसढ़ में गोपाल बबुना ने भाग के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। भाग प्रचार सचिन जी, अभिषेक शर्मा, शैलेष गुप्ता, मनोज कश्यप, जयप्रकाश जायसवाल, शैलेंद्र गुप्ता, राजकुमार शर्मा, दिलीप गुप्ता, अजय ओझा, छत्रपति शुक्ल प्रवीण पटेल सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे। मगहर में आगे बढ़ने पर खलीलाबाद के डीघा बाईपास पास सोनी होटल के सामने कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज प्रधानाचार्य राकेश कुमार अग्रहरि ने स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। यहां पर संतकबीर नगर के स्वयंसेवक भी एकत्र होकर शामिल हुए। जिला प्रचारक राजीव नयन, जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय शुक्ला आदि के नेतृत्व में शामिल हुए। यहां पर अखिलेश्वरधर द्विवेदी, पूर्व विभाग बौद्धिक प्रमुख भास्कर मणि त्रिपाठी के साथ अनेक स्वयंसेवक व अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
52

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap