Tranding
Sun, 08 Nov 2026 05:36 PM

लोक संघर्ष समिति केआह्वान पर सिलिंग केस से जुड़ी भूमि को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ने की उठी मांग।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

लोक संघर्ष समिति के आवाहन पर सीलिंग केसे से जुड़ी भूमि के प्रचाधारियों के अधिकारों की रक्षा व वास भूमिहीनों को वास भूमि बंदोबस्त कर प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ने की मांग को लेकर नौतनअंचल कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, संबंधित मामलों की विशेष चर्चा की गई।धरना देने वालों में महिलाओं की संख्याअधिक रही,सभी धरना देने वालों के हाथों में मामलों से संबंधित तख्ती देखी गई।सभा को वरिष्ठ सामाजिक चिंतक व जेपी सेनानी,भाई पंकज ने विस्तृत रूप से इसकी जानकारी दी। धरना में सहयोग देने वालों में आलमगीर हुसैन,सामाजिक कार्यकर्ता सह राष्ट्र सेवा दल के संयुक्त सचिव भी मौजूद रहे,इनका साथ देने वालों में वीरेंद्र यादव,रामेश्वर प्रसाद, समाजवादी सामाजिक कार्यकर्ता,अनिल कुमार मंडल, अशर्फी महतो,अलीजान मियां,बलदेव राम,हरी मंडल,तारा खातून,ह्रदय मंडल,हीरालाल राम, राजेश्वर महतो ने भी अपने अपने विचार रखे। मौके पर भूमि से विसथापितों में,निशा खातून, सरोज देवी,मीरा देवी,भागीरथी देवी,रूबी देवी,वगैरा सैकड़ों की संख्या में स्त्री-पुरुष धरना पर डटे रहे। मांगों से संबंधित एक मांग पत्र अंचलाधिकारी नौतन,को शिष्ट मंडल के मार्फत सौंपा गया।

Karunakar Ram Tripathi
155

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap