Tranding
Sun, 08 Nov 2026 01:58 AM

कलाकुंज के कलाकारों द्वारा जे. के. मंदिर में भव्य संगीत संध्या का आयोजन।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

कानपुर की शान राधाकृष्ण मंदिर में कला कुंज के कलाकारों द्वारा संगीत संध्या का आयोजन हुआ कार्यक्रम का आयोजन रेडियो आर्टिस्ट शिवकमल के भजन से हुआ।इसके उपरांत दित्या और अग्रिका ने सुन्दर मधुराष्टकम् में नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

कार्यक्रम के बीच-बीच में ललित जी और अर्चना जी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।कीर्ति त्रिपाठी ने राधा रानी बनकर भजनों की प्रस्तुति दी मीनाक्षी गुप्ता ने कृष्ण गोविंद हरे मुरारी पर मनमोहक नृत्य किया।कार्यक्रम का निर्देशन कलाकुंज की संस्थापिका डाoराखी बाजपेई ने किया एवं संचालन पंकज मिश्रा ने किया।इस अवसर पर पूनम शर्मा, रक्षा एवं बहुत से संगीत प्रेमियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

साक्षी बाजपेई ने भी अपने मनमोहन नृत्य के द्वारा लोगों को भावविभोर किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेंद्र ने भी अपना सहयोग दिया।

Karunakar Ram Tripathi
167

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap