Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:55 PM

गोरखपुर शहर के युवा समाजसेवी मोहम्मद आकिब अंसारी ने किया रक्तदान।

रमाशंकर गुप्ता

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

    वार्ड नंबर 32 शहीद अशफाक उल्लाह नगर तुर्कमानपुर से पूर्व पार्षद प्रत्याशी, सनराइज कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर, एम. ए. एकेडमी के प्रबंधक व गोरखपुर शहर के युवा समाजसेवी मोहम्मद आकिब अंसारी ने अपने वार्ड में इमरजेंसी आने पर रक्तदान किया। AB पॉजिटिव रक्त पूरे गोरखपुर शहर के किसी भी ब्लड बैंक में उपस्थित ना होने की स्थिति में गोरखपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक, पैडलेगंज में जाकर श्री गुरु नानक देव नि:शुल्क रक्तदान सेवा सोसायटी के सहयोग से रक्तदान किया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह ने कहा कि रक्तदान दुनिया का सबसे बड़ा दान है इसमें नौजवानों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। मोहम्मद आकिब अंसारी को इस अवसर पर संगठन की तरफ से सम्मानित भी किया गया।

   धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय, धरा धाम इंटरनेशनल के डायरेक्टर डॉक्टर एहसान अहमद, वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय शायर व राष्ट्रीय प्रवक्ता इंजीनियर मिन्नत गोरखपुरी, वरिष्ठ समाजसेवी हाजी जलालुद्दीन कादरी, युवा समाज सेविका शाहीन शेख, युवा समाजसेवी मकसूद अली आदि लोगों ने मुबारकबाद पेश किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
158

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap