Tranding
Wed, 17 Jun 2026 01:21 PM

सशस्त्र सीमा बल बीबीपेसरा ने किया खेल सामग्री का वितरण।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड स्थित बीबीपेसरा गांव में सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी के द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत सोमवार को सहायक कमांडेंट के द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल टीमों के खिलाड़ियों के बीच प्रमाण पत्र, फुटबॉल एवं टीम जर्सी का वितरण किया गया।उल्लेखनीय है कि पिछले महीने कराए गए टूर्नामेंट में ई कंपनी  बीबीपेसरा क्षेत्र से कुल 4 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें भदेया स्पोर्ट्स क्लब ने फाइनल तक का सफर तय किया था। गया मुख्यालय में खेले गए फाइनल मैच में औरंगाबाद से आए टीम ने विजेता ट्रॉफी तथा उपविजेता का खिताब भदेया स्पोर्ट्स क्लब ने जीता था। सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र ,जर्सी इत्यादि का वितरण किया गया था। शेष तीन टीमों में बीबीपेसरा की टीम ,सरवां बाजार की टीम तथा शोभ बाजार की टीम को सोमवार को संबंधित मुख्यालय में प्रमाण पत्र,फुटबॉल, जर्सी व खेल सामग्री का वितरण किया गया।सशस्त्र सीमा बल नक्सल क्षेत्र में लगातार नक्सलियों के ऊपर नकेल कस रही कस रही है ।साथ ही क्षेत्रीय युवकों को दिल जीतने का कार्य कर रही है।

Karunakar Ram Tripathi
188

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap