Tranding
Sun, 08 Nov 2026 09:56 AM

उभांव पुलिस ने फरार चल रहे लुटेरों के विरुद्ध चल अचल संपत्ति कुर्क करने की नोटिस जारी...

धनंजय शर्मा 

बेल्थरा रोड (बलिया), उत्तर प्रदेश

उभांव थाना अंतर्गत ग्राम भीटा भूआरी नहर के पास बीते 3 अक्टूबर की शाम उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम महमूद चक निवासी सीएसपी संचालक विजय प्रताप यादव पुत्र श्रीनाथ से 1 लाख 52 हजार नकद की हुई लूट के मामले में माननीय न्यायालय द्वारा फरार चल रहे 3 बदमाशों के विरुद्ध 84 बीएनएस के द्वारा चल अचल संपत्ति कुर्क किए जाने की नोटिस जारी कर दिया है। आदेश के अनुपालन में उभांव थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 293/2024 धारा 309(4),61(2), 317(2)बी.एन.एस थाना उभांव जनपद बलिया से संबंधित वांछित अभियुक्तगण अन्नु पाण्डेय उर्फ अनूप उर्फ बाबा पुत्र स्व0 अवधेश पाण्डेय निवासी अवाया थाना उभांव जिला बलिया, प्रिन्स चौहान पुत्र पारस चौहान निवासी हल्दीरामपुर मठिया थाना उभांव जिला बलिया के ग्राम पहुंच कर उसके घर पर उभांव थाना प्रभारी विपिन सिंह ने सोमवार को नोटिस चस्पा कर सदल बल मुनादी कराई तथा परिजनों को आदेश से अवगत भी कराया। प्रकाश में आए तीसरा वांछित अभियुक्त नगरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़का पूरा निवासी कारण यादव उर्फ राम करन के यहां मुनादी की प्रक्रिया पूरी होनी अभी शेष है।थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि अभियुक्त नगरा थाना क्षेत्र का निवासी है वहां भी जाकर मुनादी कराई जाएगी।

ज्ञातव्य है कि बीते 3 अक्टूबर की शाम उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम भीटा भूआरी नहर के पास सीएसपी संचालक विजय प्रताप यादव पुत्र श्रीनाथ निवासी महमूद चक का3की संख्या में नकाब पोस बदमाशों ने असलहे दिखाकर 1 लाख 52 हजार नकद की लूट उस समय की जब पीड़ित हल्दीराम पुर से अपनी सीएसपी बन्द कर पिट्ठू बैग में रुपए रखकर बाइक से घर जा रहा था।

पुलिस की विवेचना में 5 लुटेरों का नाम प्रकाश में आया था, जिसमें ग्राम विठुवा निवासी शहबाज एवं मठिया हल्दीराम पुर निवासी विशाल को पुलिस बीते 17 अक्टूबर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था, वे जेल जा चुके है। तीन बदमाश फरार होने के कारण माननीय न्यायालय ने चल अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है।

Karunakar Ram Tripathi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap