Tranding
Fri, 27 Feb 2026 08:20 AM

दिव्यांगजनो को वितरित किया गया राशन।

कैम्प में हुआ सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण।

सुनी गयी दिव्यांगजनों की समस्या।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

समस्या समाधान शिविर में गरीब दिव्यांगजनों को राशन वितरित किया गया, दिव्यांगजनों की समस्याएं दर्ज की गयी| जिनका निस्तारण विभागों के अधिकारियों के माध्यम से करवाया जायेगा |

आज शिविर में दिव्यांग पेंशन, सिटी बसो में नि:शुल्क यात्रा पर प्रतिबन्ध की शिकायते आयी | विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गरीब दिव्यांगजन की सेवा के लिये एसोसिएशन सदैव तत्पर्य है| दिव्यांजनों की मदद के लिये प्रति दिन शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल पार्क बगिया में शिविर का आयोजन किया जाता है, दिव्यांगजन प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं| शिविर में दिव्यांगजनो के विवाह हेतु व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है| दिव्यांगों का सामूहिक विवाह 25 नवंबर को होना है|

आज के शिविर में अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, गौरव कुमार आदि शामिल थे |

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
88

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap