Tranding
Wed, 03 Jun 2026 08:22 PM

पुलिस अधीक्षक ने किया थाना चौक का औचक निरीक्षण।

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा द्वारा थाना चौक का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का गहन भ्रमण करते हुए कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, स्टोर रूम, बैरक, थाना परिसर, शस्त्रागार एवं कारागार आदि का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक द्वारा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, थाने की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, आमजन से शालीन व्यवहार रखने एवं शासन द्वारा निर्गत निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
56

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap