Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:40 PM

भ्रष्टाचार के खिलाफ विधायक सुरेन्द मैथानी को उप मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित सौंपा ज्ञापन।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क से रैली निकालकर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के नाम सम्बोधित ज्ञापन, गोविन्द नगर विधानसभा के विधायक सुरेन्द्र मैथानी को सौंपकर दिव्यांग बोर्ड के भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कार्यवाही करवाने, निःशुल्क आवास दिलाने, आयुष्मान योजना व अन्त्योदय राशन कार्ड योजना का लाभ दिलाने की मांग की।

विधायक सुरेन्द मैथानी ने ज्ञापन लेने के बाद कहा की मांग पत्र उप मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान करवाने की सकारात्मक पहल करूँगा। उन्होंने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचारियों को बक्शा नहीं जायेगा। भ्रष्टाचार की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करवायी जायेगी। पात्र दिव्यांगजनों को आवास व अन्त्योदय योजना का लाभ भी दिलाया जायेगा। गरीब दिव्यांग व्यक्तिों को दिव्यांग बोर्ड के भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कार्यवाही करवाने, निःशुल्क आवास दिलाने, आयुष्मान योजना व अन्त्योदय राशन कार्ड योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।आज ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, विजय कुमार कुशवाहा, बंगाली शर्मा, वैभव दिक्षित, गौरव कुमार, जितेन्द्र गुप्ता, दिलीप कुमार, दिनेश यादव, अर्जुन कुमार आदि शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
178

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap