Tranding
Wed, 03 Jun 2026 08:30 PM
अपराध / Jun 23, 2023

दरोगा की इलाज के दौरान हुई मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का लगा आरोप,अस्पताल में जमकर हुआ हंगामा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

छुट्टी पर आए हुए एक दरोगा की जीएमसीएच बेतियाअस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मौत हो गई,इसके बाद हॉस्पिटल में जमकर हंगामा हुआ।

अस्पताल के नाका थाना प्रभारी श्याम किशोर यादव ने हंगामा को बड़ी मुश्किल से शांत कराया और उनके परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। मृतक नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया का रहने वाला,ओम प्रकाश कुमार,उम्र 38 वर्ष बताया गया है,जो छुट्टी में अपने घर बसवरिया आए हुए थे। मृतक दारोगा सीतामढ़ी के रीगा थाना में कार्यरत थे जो अपने घर छुट्टी में आए थे मृतक के परिजनों ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को अपने साथ घर ले आए विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि को सुबह प्रातः काल पेट में दर्द होने के कारण जीएमसीएच में भर्ती हुआ था उस समय कोई डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई थी जूनियर डॉक्टरों ने देखभाल की मगर इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
145

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap