Tranding
Sun, 08 Nov 2026 01:56 AM

हुसैनी फ़ेडरेशन हमेशा आप सबके साथ है - चेयरमैन हाजी कबीर ज़ैदी

हफीज़ अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा कार्यक्रमों के तहत हुसैनी फ़ेडरेशन कानपुर की ओर से “शिक्षा कार्यक्रम” आयोजित किया जा रहा है।इसी सिलसिले में शहर की सभी अंजुमनों की एक अहम बैठक आज 12 अक्टूबर, दोपहर 3 बजे इमामबाड़ा हादी बेगम, कर्नल गंज में मुनक्किद की गई।बैठक में चेयरमैन हाजी कबीर ज़ैदी, मेंबर्स और तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शिक्षा कार्यक्रम की रूपरेखा और अंजुमनों की भागीदारी पर तफ़सीली गुफ़्तगू हुई।सबही कानपुर की अंजुमनों के सिक्रेटरीयो ने कहा कि आज के दौर में तालीम (शिक्षा) हमारी कौम की सबसे बड़ी ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अगर हम अपनी तरक़्क़ी और बेहतर भविष्य के लिए कुछ करना चाहते हैं, तो हमें अपने बच्चों को इल्म की रोशनी से रौशन करना होगा।

अच्छी तालीम दिलाकर ही हम ज़माने के मुकाबले के क़ाबिल बन सकते हैं।इस मौक़े पर चेयरमैन हाजी कबीर ज़ैदी ने कहा कि हुसैनी फ़ेडरेशन हमेशा आप सबके साथ है।अहसान हुसैन,यूसुफ़ जाफ़री, हाजी कबीर ज़ैदी,मुजीबुल हसन रिज़वी,डा.ज़ुल्फ़िकार अली रिज़वी,डा.मिस्बाह ज़ैदी,नवाब मुमताज़ हुसैन रिज़वी, नवाब फरहत हुसैन रिज़वी,इब्ने हसन ज़ैदी,राशिद ज़ैदी,एमन रिज़वी,मुशर्रफ़ हुसैन, रज़ी अब्बास,कमर रिज़वी, हसन रज़ा, शकील अब्बास रिज़वी, यूसुफ जाफरी, मुंतज़िर रिज़वी, आदि मौजूद!

Karunakar Ram Tripathi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap