Tranding
Tue, 23 Jun 2026 12:48 PM
अपराध / May 08, 2026

अवायं गांव के पास हुए एक भींषण सड़क हादसे में मृत पति-पत्नी की अर्थी उठी एक साथ।

दंपति की अर्थी एक साथ उठते ही गमगीन हुआ माहौल, मुहल्ले सहित कस्बा के लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम बिदाई।

धनंजय कुमार शर्मा 

 बेल्थरारोड,बलिया, उत्तर प्रदेश।

उभांव थाना क्षेत्र के अवांय गांव के पास बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। 

 जानकारी के अनुसार धनंजय चौधरी अपनी पत्नी नीतू (एएनएम) को बाइक से नगरा अस्पताल से लेकर लौट रहे थे कि अवाय गांव के पास ज्योही पहुंचे उनकी बाइक एक ई रिक्शा से टक्कर के बाद एक कार से भी टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसा के बाद मौके पर अफरा तफरी और चीख पुकार मच गई। सभी घायलों को पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। जिसमें नीतू की हालत लगातार बिगड़ती गई। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद नीतू को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। 

वही मऊ रेफर हुए उनके पति धनंजय चौधरी की भी इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। पति -पत्नी दोनों की मौत से पूरा कस्बा गमगीन हो गया। 

 गुरुवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद दंपति का शव बिल्थरारोड स्थिति वार्ड नंबर 6 उनके घर पहुंचा।अन्त्येष्टि की सारी तैयारियां पहले से कर ली गई थीं। शव आते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया। दंपति की अर्थी एक साथ उठते ही परिजनों और मुहल्ले की आंखें नम हो गई। इस हादसे में दंपति की एक तीन वर्षीय पुत्री अनाथ हो गई है। घर में रोते बिलखते परिजनों के बीच बच्ची अपने माता - पिता के मौत से बेखबर थी। उसे क्या पता था कि उसके माता पिता उसे हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए।

देर रात सरयू नदी के तुर्तीपार घाट पर पति -पत्नी का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। क्षेत्र सहित घाट पर मौजूद लोगो ने इस घटना को बेहद दुःखद बताया। दुनियां का सबसे बड़ा दुःख बाप के कंधे पर बेटे की अर्थी। जहां बेटे बहू की अर्थी एक साथ उठी हो,पिता के दुख का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
24

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap