रसगुल्ला खाने के बाद12 वर्षीय बच्चे की संदेहास्पद मौत, गांव में छाया मातम।
डॉक्टर तक पहुंचने से पहले तोड़ा दम
रिपोर्ट विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के वज़ीरगंज श्रेत्र के पतेङ पंचायत के बसुआ गांव में बीती रात 12 वर्षीय सौरव कुमार की संदेहास्पद मौत हो गई। मृतक दिलकुमार दास का पुत्र था।
परिजन व जिप सदस्य छोटू दास तथा सरपंच महेश कुमार सुमन ने बताया कि रविवार संध्या सौरव सामान्य रूप से खेल रहा था। रसगुल्ला खाने के बाद तड़पते हुए बेसुध हो गया। स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाने पर मृत घोषित किया गया।
संभवतः रसगुल्ला गले में फंसने से दम घुटा। हालांकि वही रसगुल्ला अन्य लोगों ने भी खाया था, सभी सामान्य रहे।सौरव के पिता राज मिस्त्री व दादा पतेङ बाजार में जूता-चप्पल मरम्मत करते हैं। घटना से गांव में मातम है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।