Tranding
Wed, 15 Apr 2026 08:29 PM
राजनीति / Apr 20, 2024

पनकी में दर्ज यह मुकदमा खत्म नहीं किया जाएगा तो चुनाव के बाद बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी - अमिताभ बाजपेई

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

,जिस प्रकार से बजरंगबली बाबा ने रावण का अहंकार तोड़ा था। उस प्रकार से अधिकारियों का अहंकार तोड़ने के लिए आशीर्वाद पनकी दरबार में लिया। पनकी थाने में दर्ज मुकदमे की गिरफ्तारी देने के लिए समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने पनकी मंदिर में जाकर दर्शन किए उसके पश्चात दंडवत करते हुए पनकी थाने की ओर बढ़े तो प्रशासनिक अधिकारियों ने अनुरोध किया कि मांगपत्र हमें सौंप दें।अधिकारियों से मांग की गई कि अर्मापुर में हुई मूल घटना के दौरान डीसीपी विजय ढुल एवं सम्राट विकास के बीच हुई झड़प का मूल वीडियो जारी किया जाए। वीडियो अवलोकन के पश्चात किसकी गलती है यह सुनिश्चित किया जाए। सपा नेताओं के ऊपर पार्टी, धर्म एवं जाति के आधार पर मुकदमे कायम किए गए हैं उन्हें समाप्त किया जाए।पनकी में दर्ज यह मुकदमा खत्म नहीं किया जाएगा तो चुनाव के बाद बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap