Tranding
Sat, 07 Nov 2026 11:11 PM

संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

हीट वेव की तैयारियों का भी लिया जायजा

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं घर- घर दस्तक अभियान की अंतर्विभागीय जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले में संचारी अभियान के तहत होने वाली कार्रवाइयों के बारे में बताया गया। यह अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 तक संचालित किया जाएगा। इसमें विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल और घर-घर दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल 2024 तक चलेगा। इस बैठक में जिलाधिकारी ने हीट वेव से बचाव को लेकर जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों, ग्रामीण क्षेत्रों,नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में पीने के पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सीएमओ को जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी, पीएचसी पर हीट वेव को लेकर की गई व्यवस्थाओं का एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ के माध्यम से मॉनिटरिंग कराने और तैयारियों से संबंधित रिपोर्ट सभी को तीन दिन में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। लोगों को पीने के पानी को लेकर कोई समस्या न हो, इसके लिए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ और नगरीय क्षेत्रों में संबंधित अधिशासी अधिकारियों को पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए खराब पड़े आरो प्लांट, हैंडपंप और टंकी की मरम्मत कराने और आज शाम तक इससे संबंधित रिपोर्ट सीआर‌ओ के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सीएचसी पर शासन के निर्देशानुसार हीटवेब के दृष्टिगत एक कूलिंग कमरा 24 घंटे संचालित अवस्था में अवश्य होने चाहिए। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सीएमओ डॉ विजयपति द्विवेदी, डीपीएम आर बी यादव, सीएमएस डॉ सुजीत कुमार यादव और सुमिता सिंन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
102

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap