Tranding
Tue, 23 Jun 2026 12:50 PM
अपराध / Jun 22, 2026

बाइक पर सवार तीन मित्र बारात जाने के क्रम में,दो मित्र की घटना स्थल पर मौत एक बुरी तरह घायल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

देर रात एक बाइक पर सवार तीन दोस्त बारात जा रहे थे तभी सड़क दुर्घटना में दो दोस्त की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई,एक दोस्त बुरी तरह से घायल हो गया, जिसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग 727 पर, मुफस्सिल थाना क्षेत्र की मछलीलोक के पास हुई है।

मृतकों की पहचान,बानु छापर ओपी क्षेत्र के वार्ड संख्या 29निवासी,साधु यादव के 19 वर्ष के पुत्र, गुलशन कुमार यादव,प्रेम गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र,चेतन गुप्ता के रूप में हुई है,वहीं घायल विशाल कुमार का एक निजीअस्पताल में इलाज चल रहा है,जहां उसकी स्थिति चिंताजनक है। संवाददाता को पता चला है कि तीनों दोस्तों बारात से खाना पीना खाकर घर लौट रहे थे,तभी अचानक एक तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे यह घटना घट गई। 

मुफस्सिल थानाअध्यक्ष, सम्राट सिंह ने संवाददाता को बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है,उन्होंने आगे बताया कि फरार वाहन चालक,वाहन की तलाश की जा रही है,सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। परिजनों के द्वाराआवेदन मिलने के बादआगे की कार्रवाई कीजाएगी। दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलने पर परिवारजनों और ग्रामीण क्षेत्रों में मातम छा गया है,परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap