Tranding
Tue, 14 Apr 2026 01:25 PM

खुले नाले में गिरकर बढई की हुई मौत,पुलिस जांच शुरू

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बगहा थाना क्षेत्र के रामपुर के थूकहां गांव में खुले नाले में गिरने से स्वर्गीय सरयुग शर्मा का पुत्र,किशोर शर्मा,उम्र 27 वर्ष की मौत हो गई। रमजान की सुबह सेहरा खाकर मुस्लिम समाज के लोग नमाज पढ़ने जा रहे थे,तभी लोगों की नजर पड़ी।पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर,शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरकटियागंज एसडीपीओ,जयप्रकाश सिंह संवाददाता को बताया कि प्रथम दृष्टिया में युवक किशोर कुमार की मौत नाले में डूबने से हुई है।उन्होंने आगे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही वस्तुस्थिति सामने आएगी। ग्रामीण क्षेत्र समिति जानकारी के अनुसार किशोर शर्मा चार भाइयों में सबसे छोटा था वह जम्मू में बढई का काम करता था,होली मेंअपने घर आया था,वह अपनी पत्नी अनीता देवी और 6 महीना की

बच्ची के साथ रहता था। दोपहर के समय पति-पत्नी में भक्झक हो गई, इसमें पत्नी अपने मायके चली गई और युवक किशोर शर्मा अपने घर में रहने लगा, प्रातःकाल 4:00 बजे वह घर से बाहर निकाला, जाने के क्रम में खुले नाले में गिरकर उसकी मौत हो गई।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap