Tranding
Thu, 04 Jun 2026 06:55 PM

अर्जक संघ की राष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता को लेकर बैठक का आयोजन

विनोद विरोधी

गया, बिहार

विज्ञान और मानववाद पर आधारित संगठन अर्जक संघ का 3,4 एवं 5 अप्रैल 2026 को होने वाले 22वां गया जिला व आठवां राष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता की तैयारी को लेकर आज जिले के बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित चंद्रदेव प्रसाद की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद संघ के मानववादी विचारक वीरेंद्र कुमार अर्जक ने कहा कि देश में विषमतामूलक संस्कृति पर आधारित ऊंच- नीच, छुआ-छूत की व्यवस्था के खिलाफ अर्जक संघ समतामूलक संस्कृति की स्थापना के लिए कटिबद्धहै और समाज में व्याप्त अंधविश्वास, पाखंड व चमत्कार को समाप्त करने के लिए संघर्षरत है। वहीं जिलामंत्री सह पत्रकार विनोद विरोधी ने बताया कि अर्जक संघ का आठवां राष्ट्रीय सम्मेलन व 22वां गया जिला सम्मेलन आगामी तीन, चार एवं 5 अप्रैल 2026 को बोधगया के बकरौर गांव स्थित रामदेव महतो के बगीचा में ऐतिहासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है।जिसमें देश के जाने-माने चिंतक ,लेखक व पत्रकार समेत उन लोगों का जुटान होगा। वही इस सम्मेलन में पाखंड मिटाओ प्रदर्शनी के अलावे जादू, झूला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।उन्होंने इस सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील आम नागरिकों से की है। बैठक में मौजूद अन्य लोगों में जिला संयुक्त मंत्री संजय मंडल, शिक्षक अजय कुमार ,सुरेश कुमार दास ,अक्षय कुमार ,डॉ शिवनंदन दास, विनोद कुमार, सुरेश कुमार,सोमर सिंह भोक्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
35

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap