Sat, 13 Jun 2026 05:51 AM

बेतिया में कार्यरत दरोगा श्वेता शाही को मुख्यमंत्री ने 25 लाख का इनाम देकर किया सम्मानित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एशिया के विभिन्न हिस्सों में आयोजित रुगबी खेल टूर्नामेंट में बेतिया की पुलिस लाइन में तैनात दरोगा,श्वेता शाही को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख रुपया इनाम देकर सम्मानित किया। राजगीर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नालंदा के भद्री गांव निवासी,श्वेता शाही को सम्मानित किया,उनकी इस उपलब्धि पर चंपारण रेंज के डीआईजी,जयकांत ने उन्हें बधाई दी है, उन्होंने कहा कि दरोगा,श्वेता शाही ने विभिन्न खेलों में अपनी लोहा मानवते हुए बेतिया के पुलिस लाइन में कार्यरत दारोगा,श्वेता शाही अभी तैनात हैं,डीआईजी जयंतकांत ने कहा कि श्वेता ने पूरे देश का नाम विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में रोशन किया है, दरोगा श्वेता शाही को साल 2023 में चीन के हगजूऊही शहर में सातवां स्थान प्राप्त किया,जबकि दोहा कतर में आयोजित रग्बी वूमेन टूर्नामेंट में भी सातवां स्थान और दुबई में तीसरा स्थान प्राप्त किया, इस तरह विभिन्न देशों में आयोजित विभिन्न खेलों में उच्च स्थान प्राप्त किया। यातायात डीएसपी,रंजन कुमार सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हमारे बिहार पुलिस में मौजूद है,यह बहुत ही गर्व,सौभाग्य की बात है।

Karunakar Ram Tripathi
137

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap