Tranding
Fri, 29 May 2026 04:32 AM

भाजपा विधायक रश्मि वर्मा के विरुद्ध भाजपा के मंडल अध्यक्ष,नगरअध्यक्ष एवं कार्यकर्ता ने विरोध में प्रस्ताव किया पारित

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

भाजपा नगर मंडल की बैठक में,भाजपाईयो ने यह निर्णय लिया कि नरकटियागंज के भाजपा विधायक,रश्मि वर्मा के विरुद्ध प्रस्ताव पारित किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष,रूपक कुमार श्रीवास्तव ने बैठक में कहा कि हम सभी कार्यकर्ता को आगामी विधानसभा चुनाव में दिल व जान से मेहनत करके

इस विधानसभा क्षेत्र से मिलने वाली पार्टी का टिकट, सिम्बोल पर लड़ने वाले अभ्यर्थी को जीत दिलानी है।

जिलाअध्यक्ष,रूपक श्रीवास्तव ने संवाददाता को बताया कि मैं इस बैठक में उपस्थित था,मगर इनके विरोध में प्रस्ताव लिया,यह मुद्दा विरोधाभास का लगता है,कुछ कार्यकर्ता विधायक के व्योहार और कर्तव्य से नाखुश चल रहे हैं,विधायक, कार्यकर्ता और सदस्यों के खिलाफ कार्य कर रही है, कार्यकर्ता और सदस्य को कोई मान सम्मान सम्मान नहीं दे रही है,बैठक में बुलाने पर आना-कानी करती है।जिलाअध्यक्ष ने कहा कि जिला में 9 विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत होना तय है,इसके लिए सभी कार्यकर्ता को एकजुट होकर पूरे विधानसभा क्षेत्र की गली-गली में मेहनत करनी पड़ेगी।आपसी भेदभाव को बुलाकर,प्रेम और स्नेह से पार्टी द्वारा दिए गए सिंबल जिसअभ्यर्थी को मिलेगा उसके साथ रहकर जीत दिलाना हमारी जिम्मेवारी बनी बनेगी। इस बैठक केअवसर पर,भाजपा नेत्री,जूही यासमीन ने कहा कि विगत पांच वर्षों से विधायक कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसा रही हैं। इस बैठक में, नगरअध्यक्ष,गोविंद गुप्ता प्रदीप दुबे,रेणु देवी,मदन मोहन मिश्र उर्फ राजन मिश्र, अर्जुन सोनी,सभापति,रीना देवी, उपसभापति, पूनमदेवी,माला देवी,किरण देवी उपस्थित रहीं।

Karunakar Ram Tripathi
127

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap