Sat, 13 Jun 2026 12:31 PM

विपिन सिंह होंगे नए थानाध्यक्ष उभांव।

उभांव थानाध्यक्ष डी.के. श्रीवास्तव का स्थानांतरण।

बलिया जिले में तीन निरीक्षकों और 19 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव।

पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने प्रशासनिक एवं जनहित में किया स्थानांतरण।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश।

पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने आज जिले के पुलिस महकमे में बदलाव करते हुए 3 निरीक्षकों सहित 19 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। उभांव थाने में कार्यरत प्रभारी निरीक्षक डी.के. श्रीवास्तव को प्रभारी डीसीआरबी बनाया है जबकि उभांव थाने की जिम्मेदारी प्रभारी मीडिया सेल विपिन सिंह को दी गई है। वहीं प्रभारी डीसीआरबी राजेंद्र प्रसाद सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना पकड़ी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात 18 उप निरीक्षकों को विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है जबकि थाना पकड़ी में तैनात उप निरीक्षक को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के क्रम में संबंधित को तत्काल अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
149

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap