Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:12 PM

थाना उभांव पुलिस ने दुष्कर्म व धर्म संपरिवर्तन अधि0 से संबंधित एक युवक को किया गिरफ्तार

धनंजय शर्मा

बेल्थरारोड (बलिया), उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा आशीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मुस्लिम युवक द्वारा जयप्रकाश नामक हिन्दू बनकर एक युवती को भगाने के मामले में उभांव पुलिस ने शनिवार की प्रातः में डम्बर बाबा की परती के पास आरोपी युवक को गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। तथा इस मामले में उभांव पुलिस ने तहरीर के अनुसार आरोपी युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ मु0अ0सं0 55/2025 धारा 64/61(2)/304(2)/318(4) बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन अधि0 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर युवक को सक्षम न्यायालय के लिए रवाना कर दिया है। पुलिस ने युवती को परिजनों के साथ आवश्यक कार्यवाही के साथ घर भेज दिया है।

उभांव थाने में पीड़ित युवती द्वारा दी गयी तहरीर में आरोप है कि इस्टाग्राम पर उभांव थाना क्षेत्र के जमुआव निवासी गुफरान पुत्र इलियास ने हिन्दू बनकर युवक ने सम्बंध बनाया और 2 मार्च को मुझे भगा ले गया और देवरिया जिला के सलेमपुर में एक मंदिर में शादी रचा लिया। यह भी आरोप है कि उसने विवाह के बाद धर्म परिवर्तन करने व निकाह करने का दबाव बनाने लगा। यह भी आरोप है कि शादी के बाद एक कमरे में शारीरिक संबंध बनाते हुए युवती का युवक द्वारा वीडियो बनाने के बाद मेरा 10 हजार रुपया भी छीन लिया। इस कृत्य में आरोपी युवक के चाचा व एक अन्य युवक भी सहयोग में शामिल रहे। शादी करने के बाद मुझे पता चला कि युवक मुस्लिम है। पीड़िता द्वारा इस सम्बन्ध में पुलिस को दी गयी तहरीर में मुहम्मद गुफरान उर्फ लाला पुत्र मुहम्मद इलियास निवासी ग्राम जमुआव संग तीन के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, आरक्षी त्रिभुवन नारायण तथा आरक्षी विजय चौरसिया शामिल रहे।

Karunakar Ram Tripathi
186

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap