लीगल ब्रिज एसोसिएट्स और एपीसीआर की कानूनी मदद से एक कैदी रिहा।
मेराज अहमद
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
लीगल ब्रिज एसोसिएट्स और एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ़ सिविल राइट्स की टीम द्वारा आज एक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य करते हुए एक कैदी ताड़े पुत्र गोली, निवासी बस्ती को रिहा कराया गया। इस अवसर पर टीम के प्रमुख सदस्य एडवोकेट मोहम्मद राफे, एडवोकेट मोहम्मद आसिम, एडवोकेट तैय्यब अहमद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि हमारा उद्देश्य समाज में न्याय, मानवता और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है। कैदी की रिहाई इस दिशा में संस्था की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
इस अवसर पर जेलर ए के कुशवाहा ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि लीगल ब्रिज एसोसिएट्स और एपीसीआर समय-समय पर ऐसे मामलों में कानूनी सहायता प्रदान कर समाज की सेवा करता रहा है और आगे भी इस कार्य को और सशक्त रूप से जारी रखेगा।