Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:29 PM
अपराध / Feb 24, 2024

बाइक सवार अपराधी को ट्रैफिक पुलिस ने धर दबोचा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना पुलिस ने स्टेशन चौक पर एक बाइक सवारअपराधी को लोडेड पिस्टल के साथ निहत्थे ट्रैफिक पुलिस जवान,शमशुल होदा ने पीछा करते हुए धर दबोचा, तभी बाइक सवारअपराधी ने पिस्तल तान दिया।अपराधी के पास एक लोडेड पिस्टल था,जिससे वह किसी अपराधिक घटना कोअंजाम देने के फिराक में था।अपराधी बाइक सवार युवक,मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है,जिसका नाम विशाल कुमार बताया गया है।अपराधी युवक को नगर थाना की पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है,साथ ही पुलिस इसका अपराधिक कुंडली भी खंगाल रही है,नगर थाना प्रभारी,मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि पकड़ायाअपराधी से पूछताछ की जा रही है,साथ ही निहत्थे ट्रैफिक पुलिस जवान का नाम शमशुल होदा है,इसकी बहादुरी की चर्चा पुलिस प्रशासन में गूंज रही है। इस निहथते पुलिस जवान की बहादुरी पर पुलिस प्रशासन में खुशी के लहर दौड़ गई है, इसकी इस बहादुरी पर इसकी प्रोन्नति होना नितांतआवश्यक बताया जा रहा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap