Sat, 13 Jun 2026 01:58 PM

प्रशासन ने चलाया अभियान: बेसमेंट में संचालित संस्थाओं के खिलाफ कारवाई।

रिपोर्टर :आदित्य कुमार पांडेय

मजिस्ट्रेट और सीईओ ने की छापेमारी बोले: नहीं होने दिया जाएगा अवैध रूप से संचालन। 

 मऊ शहर के सभी बेसमेंट वाले भवनों का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। दिल्ली की राजेंद्र नगर में हुई घटना के बाद से शहर के महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित भवनों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित कई भवनों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया । जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा के आदेश के बाद नगर मजिस्ट्रेट बृजेंद्र कुमार के नेतृत्व में लगातार बेसमेंट में संचालित निजी अस्पताल ,कोचिंग संस्थान ,लाइब्रेरी इत्यादि की चेकिंग चल रही है। इसी क्रम में बेसमेंट में चल रहे अस्पतालों को लेकर प्रशासन द्वारा सख्त रूप अपनाया जा रहा है।

सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र कुमार ने बताया कि नोटिस देने के बाद भी बेसमेंट में संचालित अस्पताल बंद नहीं हुए हैं इसलिए इनको बंद करने के लिए छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ये अस्पताल शीघ्र खाली नहीं हुए तो इनको सील करने की कार्रवाई की जाएगी । सिटी मजिस्ट्रेट की इस कार्रवाई से जिले के अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

मानकों की विपरीत अस्पतालों का संचालन:

सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि बेसमेंट में चेकिंग चल रही है ,जहां भी मानकों की विपरीत बेसमेंट में अस्पताल इत्यादि का संचालन हो रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी यहां चेकिंग के दौरान देखा गया की बेसमेंट के अंदर मरीज को भर्ती किया गया है ऐसे में अगर कोई घटना होती है तो सबसे पहले अस्पताल वाले अपना अस्पताल छोड़कर भाग जाएंगे इसलिए चेकिंग कर इस प्रकार के सभी गतिविधियों पर नियंत्रण किया जा रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
104

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap