Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:17 AM

डॉ. शोएब ने उठाई छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग

छात्रसंघ चुनाव छात्र जीवन का अहम हिस्सा : डॉ. शोएब

जयपुर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. मोहम्मद शोएब ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल पद पाने का माध्यम नहीं होते, बल्कि यह छात्रशक्ति की आवाज और नेतृत्व की पहली सीढ़ी होते हैं। इन चुनावों के माध्यम से छात्र लोकतंत्र को समझते हैं, नेतृत्व करना सीखते हैं और जरूरत पड़ने पर व्यवस्था के खिलाफ खड़े होना भी।

आज यहां जारी एक बयान में पीसीसी सचिव डॉ. मोहम्मद शोएब ने कहा-कॉलेज-विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव छात्र जीवन का अहम हिस्सा होते हैं, जो युवाओं को जिम्मेदारी और जागरूकता दोनों सिखाते हैं। ऐसे में राज्य सरकार को छात्रों के इस लोकतांत्रिक अधिकार में और अधिक देरी नहीं करनी चाहिए। छात्रसंघ चुनावों की तुरंत बहाली ही समय की मांग है।

Karunakar Ram Tripathi
91

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap