Tranding
Thu, 16 Apr 2026 03:25 AM

मैट्रिक-इंटर परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को किया गया सम्मानित ।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया।जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत शिवगंज बाजार में स्थित रॉयल साइंस कोचिंग में मैट्रिक एवं इंटर 2024 की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मेडल व लेखन सामग्री देकर सम्मानित किया गया। कोचिंग के संचालक मुखदेव पासवान ने बताया कि संस्थान के शिक्षकों की अथक परिश्रम के बदौलत यहां छात्र-छात्राओं ने बेहतर अंक लाकर इलाके का नाम रोशन किया हैं। वहीं छात्र-छात्राओं की लगन व मेहनत रंग लाई है। इस मौके पर मौजूद प्रमुख लोगों में झाझ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बिहारी यादव ,ज्योति कुमारी, पूर्व मुखिया ओंकार साव, उप मुखिया प्रमोद कुमार, सरपंच ललन रजक, पंचायत समिति प्रतिनिधि जयराम प्रसाद, समाजसेवी मुनव्वर हाफिज के अलावे कोचिंग के शिक्षकों में अरुण कुमार, अनुज कुमार, राजू कुमार ,टूटू कुमार ,गुड्डू कुमार, पंकज कुमार ,अंकित कुमार ,नीरज कुमार, कार्तिक कुमार, धीरज कुमार आदि शामिल थे।विदित हो कि उक्त कोचिंग संस्थान में अध्ययनरत छात्र छात्राओं में अभिषेक कुमार ने 455, प्रियांशु कुमार ने 423, अर्चना कुमारी ने 427, श्रवण कुमार ने 434 ,मनीष कुमार ने 447 तथा संजय कुमार ने 451 अंक लाकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

Karunakar Ram Tripathi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap